प्रभु श्री राम की कथा तीनों लोकों के लिए हितकारी है – निर्मला साहू

लोरमी/बिलासपुर:सरस्वती मानस समिति फुलवारी एफ द्वारा आयोजित अखण्ड नवधा रामायण मानस यज्ञ में सेमरसल गांव की निवासी एवं मानस प्रवक्ता निर्मला साहू शामिल होकर रामचरित मानस में बालकांड की रामजन्म के कथा प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का व्यक्तित्व एवं चरित्र की गाथा तीनों लोकों के लिए हितकारी है ।

उन्होंने आगे कहा कि “कि भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी। अर्थात दीनों पर दया करनेवाले, कौसल्या के हितकारी कृपालु प्रभु प्रकट हुए। मुनियों के मन को हरने वाले उनके अद्भुत रूप का विचार करके माता हर्ष से भर गई। नेत्रों को आनंद देनेवाला मेघ के समान श्याम शरीर था; चारों भुजाओं में अपने (खास) आयुध (धारण किए हुए) थे, (दिव्य) आभूषण और वनमाला पहने थे, बड़े-बड़े नेत्र थे। इस प्रकार शोभा के समुद्र तथा खर राक्षस को मारनेवाले भगवान प्रकट हुए।


कथा प्रसंग के दौरान मानस समिति के अध्यक्ष फुलसिंग साहू, मनोज जायसवाल, गोपाल साहू, भारत जायसवाल,धनी ध्रुव, नितेश साहू ,महेतरू जायसवाल, भाई राम कैवर्त, संतराम ध्रुव,दलेश साहू,सोनू साहू ,लेखराम साहू, लालजी यादव, प्रकाश जायसवाल,उपस्थित रहे।ग्राम फुलवारी में आयोजन का 21 वा वर्ष है जो 31 मार्च दिन गुरुवार तक चलेगा । उक्त आयोजन में अनेकों मानस मर्मज्ञ एवं लोककलाकर भगवान श्री राम के व्यक्तित्व एवं चरित्र की यशगाथा का वर्णन करेंगे । रामचरित मानस को सफल सरस्वती मानस समिति फुलवारी के सभी सदस्य समर्पित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *