संतोष सोनी की रिपोर्ट
रतनपुर:रतनपुर से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही हैं रमचंदा जंगल के तालाब किनारे रविवार शाम आस पास के ग्रामीणों के बीच सुगबुगाहट शुरू हुई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम कुछ कुत्ते भौंक रहे थे और कुछ कुत्ते पॉलिथीन में बंधा हुआ तालाब किनारे से खीच कर बाहर ले आये थे।

जिसे देखने आस पास के लोगो में भिड़ लग गई। लेकिन किसी भी व्यक्ति ने थाने में सूचना नहीं दी थी। गांव के लोग डर के मारे किसी को सूचना भी नही दिए। वही पत्रकारों द्वारा इस बाबत सुध ली गई तब थानेदार को फोन कर जानकारी दिया गया।
थानेदार यू एन शांत साहू मौके पर पहुंच छानबीन कर उच्चाधिकारियों को सूचना दिए एवम स्पेशल टीम बुलवाकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।