रायपुर:छत्तीसगढ़ की परीक्षाएं ऑनलाइन होगी लगभग तय हो चुका है जैसे कि आप सभी को पता है कि पिछले दिन ही सीएम भूपेश बघेल से कुछ छात्राएं मिले थे एनएसयूआई के अध्यक्ष और उनकी टीम इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए आश्वासन दिया था।
वहीं अब रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के एक्जाम ऑनलाईन कराए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए है। अब जल्द ही इस बाबत आदेश भी विभाग की ओर से जारी कर दिया जाएगा।दरअसल बेमेतरा के साजा में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे हुए थे। इस दौरान जब उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की तो इसकी जानकारी दी।

बता दें, पिछले दिनों छात्र संगठन ने पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में होने वाले एक्ज़ाम को ऑनलाइन कराने की मांग की थी। इस मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने ये ऐलान किया है।