रायगढ़:जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नगर निगम की तेज तर्रार वार्ड क्रमांक 28 की कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा को जहर सेवन कर लेने के बाद उपचार हेतु उसे एक निजली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज दोपहर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के वार्ड नं. 28 की कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने कल अपने घर में जहर सेवन कर लिया था और किसी को इस संबंध में जानकारी तक नही दी। संजना के भाई ने जब संजना को उल्टी करते हुए देखा तो जानकारी मिली कि उसने जहर खा लिया है।
आनन-फानन में आज दोपहर करीब ढाई बजे संजना को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीँ इलाज के दौरान ही संजना की मौत हो गई। कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा की मौत के बाद नगर निगम में शोक का माहौल है और परिवार वाले भी सकते में है।