लूट ब्रेकिंग :पेट्रोल पंप में युवकों ने लूट का प्रयास करते हुए की फायरिंग मचा हड़कंप

कोरबा: जिले में बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल पंप के स्टाफ से कैश लूटने की कोशिश की गई। रुपयों से भरा बैग लूटने में नाकाम होने के बाद बाइक सवार लुटेरे हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

पूरा घटनाक्रम दीपका थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के गोबरघोरा दीपका इलाके में फ्यूल पॉइंट बाबा पेट्रोल पंप संचालित है। दीपका थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि 2 नकाबपोश युवक लाल रंग की पल्सर बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे।

200 रुपए का पेट्रोल लेने के दौरान ही बाइक में पीछे बैठा युवक पेट्रोल पंप के कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश करने लगा।

इस दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद दूसरे स्टाफ भी आ गए। बाइक सवार युवक भागने लगे, तभी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बाइक को पीछे से पकड़ लिया।

जिसके बाद नकाबपोश बदमाशों ने मौके पर फायरिंग करते हुए भाग गए। हालांकि घटना कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना मिलने के बाद युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *