Breaking-हिंदू संगठनों की ओर से चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य निकाली गई रैली पर पथराव शहर में लगा कर्फ्यू

करौली। हिंदू संगठनों की ओर से करौली शहर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बाइक रैली निकाली गई लेकिन रैली में पथराव के बाद माहौल बिगड़ गया. शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह रैली जैसे ही हटवाड़ा बाजार पहुंची तो यहां कुछ शरारती तत्वों ने उस पर पथराव कर दिया. पथराव में दो पक्ष आमने-सामने हो गए. पथराव में 42 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायल एक शख्स को रेफर कर दिया गया. पथराव में कोतवाली थाना अधिकारी सहित चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी गई हैं (Internet Ban in Karauli) . क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. शांति-व्यवस्था कायम करने के प्रयास किए जा रहे हैं. एसपी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

पथराव के बाद लोग आक्रोशित हो गए और 6 दुकानों को आग के हवाले कर दिया. साथ ही दो बाइक भी जला दी गईं. यहां अफरा-तफरी के हालात बन गए थे. दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. मौके पर 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों के साथ 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. वहीं मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है

मौके पर पहुंचे आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा

रैली पर पथराव के बाद आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा करौली पहुंच गए हैं. फूटा कोट, भूडारा बाजार, छोटी हटरिया, हटवारा में भी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है. जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने शहर में धारा 144 लगाने के साथ-साथ 3 अप्रैल रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी किए हैं. इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डीजी से बातकर घटना की पूरी जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने पुलिस को उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं. SP शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के मुताबिक, नव नवसंत्सर के मौके पर हिंदू संगठनों की ओर से बाइक रैली निकाली गई. जब रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैसे ही हटवाड़ा बाजार में पहुंची तो कुछ बदमाशों ने उस पर पथराव कर दिया. इसके बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *