संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर:चैत्र नवरात्र पर्व के साथ ही हिन्दू नववर्ष का अभ्युदय भी हो रहा है। नगर के युवाओं एवम महिलाओं द्वारा हिन्दू नववर्ष धूमधाम से मनाने के लिए नगर के सभी
चौक चौराहों को भगवामय किया गया ।
विदित 2 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष के रूप में सारा देश मनाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नगर के युवाओं द्वारा नगर के सभी प्रमुख चौक चौराहों को भगवा ध्वज तथा तोरण से सजाया गया, वही श्री राम जानकी लक्ष्मण के झांकियों से सुसज्जित कर भव्य शोभायात्रा निकाला गया।हिन्दू नववर्ष के दिन सर्वप्रथम आदि शक्ति मां महामाया देवी के दर्शन कर नववर्ष के प्रथम दिन का शुरुआत किया गया।
तदोपरांत हिन्दू धर्म जागरण समिति के तत्वावधान में तुलजा भवानी मन्दिर के पास से ऐतिहासिक दोपहर 2 बजे इकट्ठा हो कर बाजे गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया गया. पूरे नगर भगवा रंग में छाया रहा श्री राम के जयकारे के साथ विलुप्त रहा ,शोभायात्रा के दौरान नगर के सभी चौराहों में फूलो की वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया गया।