बिलासपुर : संकुल केंद्र सिरगिट्टी में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 28-05-2022 से 30-05-2022 तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस “आओ बनाये सुरक्षित शाला” तथा “शाला आपदा प्रबंधन समिति” के विषय मे प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
द्वितीय दिवस में मॉकड्रिल कैसे करें, आपात स्थिति जैसे- छाती, पीठ, पैर में चोट लगने पर, आग लगने पर किस तरह अपना और दूसरों का बचाव किया जाए इसकी जानकारी दी गई। साथ ही आपात स्थिति में चुन्नी, कम्बल, बॉस, शर्ट आदि से स्ट्रेचर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस मे वार्षिक क्षमता वर्धन कार्यक्रम योजना, बाल अधिकार, सुरक्षित शनिवार, सतत विकास लक्ष्य के विषय मे प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन संकुल समन्वयक आशीष वर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बिल्हा ब्लॉक के मास्टर ट्रेनर योगेश करंजगावकर एवं संकुल स्तरीय मास्टर ट्रेनर नरेन्द्र द्विवेदी के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण मे संकुल केंद्र सिरगिट्टी के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति रही।