घर में घुसकर कर मोबाइल जेवर चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफतार

संतोष सोनी चिट्टू

रतनपुर: कृष्णा बाई कश्यप निवासी ग्राम गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0 जो की आंगनबाडी कार्यकर्ता पद पर कार्यरत है कि दिनांक 05. अप्रैल के दरमियानी रात घर के अंदर बेग में रखे 02 जोडी चांदी के पायल , 01 सोने का लाकेट ,01 सेमसंग मोबाईल ,तथा नगदी रकम 30 हजार रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया हैं कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के चोरी गये मश्रूका मय अज्ञात चोर की पतासाजी मुखबीर सूचना दौरान गांव नशेडी बदमाश सूरज यादव , किशन सारथी को तलब कर सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किये तथा नगदी रकम 10 हजार रूपये कब्जे से बरामद किया गया जिन्हे आज दिनांक 29 मई को गिरफतार कर रिमांड पर भेजा गया ।

गिरफातार आरोपी

  1. सूरज यादव पिता भरत लाल यादव उम्र 22 साल साकिन ग्राम गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0
  2. किशन सारथी पिता जितेद्र सारथी उम्र 26 साल साकिन ग्राम गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0 ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *