Home छत्तीसगढ़ ‘सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम’: CM विष्णुदेव...

‘सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम’: CM विष्णुदेव साय

64
0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कहा कि सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के दूसरे ही दिन पहले कैबिनेट में 18 लाख लोगों के लिए आवास बनाने का निर्णय लिया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन अटल की जयंती के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बोनस दिया। आदिवासियों के लिए प्राथमिकताएं भी मुख्यमंत्री ने बताईं।उन्होंने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। इस मंत्रालय को पर्याप्त बजट दिया ताकि आदिवासी क्षेत्रों का बेहतर विकास हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत महतारी वंदन योजना हम लाए हैं एक साल में हम इसके अंतर्गत 12 हजार रुपये देंगे। इसके लिए तीन दिनों के विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट में धन की व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही यह योजना लागू हो जाएगी।मुख्यमंत्री साय ‘दूरदर्शन से चर्चा’ कार्यक्रम में प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने साक्षात्कार के दौरान सुशासन पर प्रदेश में हो रहे काम के संबंध में जानकारी दी।सार्वजनिक जीवन में ऐसे आए मुख्यमंत्रीसार्वजनिक जीवन में कैसे आये ?, इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने आजादी के बाद सीपी बरार राज्य का गठन हुआ था जिसकी राजधानी नागपुर में थी। इस समय हमारे दादा मनोनीत विधायक थे। बड़े पिता जी भी तपकरा से विधायक रहे। परिवार के एक सदस्य नरहरि प्रसाद साय, मोरारजी देसाई सरकार में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री रहे।दस साल के थे तो पिता जी का साया उठ गया। उस समय नहीं सोचा था कि सार्वजनिक जीवन में आएंगे। यह जरूर सोचा था कि अच्छे किसान बनेंगे। स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी से काफी मार्गदर्शन लिया। वे आदर्श थे। उन्हें 25 बरसों में कभी नाराज होते नहीं देखा, मैंने उनसे विनम्रता का गुण सीखा है। बालकृष्ण शर्मा भी मेरे आदर्श रहे, लोग उन्हें देवकी महाराज के नाम से जानते थे। वे स्वर्गीय जूदेव जी के गुरु रहे।युवाओं के लिए आप क्या करने जा रहे हैं?इस प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है। जब मैं लोकसभा सदस्य था तब पहली बार भारत सरकार में कौशल विकास मंत्रालय का गठन हुआ और युवाओं के कौशल विकास का काम शुरू हुआ ताकि युवाओं के लिए नये अवसर पैदा हो सके। विकासखंडवार आइटीआइ को मजबूत करेंगे और नये ट्रेड शुरू करेंगे। मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमने कहा है कि एक लाख पदों पर भर्ती करेंगे। पीएससी 2021 की परीक्षा की जांच का निर्णय लिया गया है। बीते वर्षों में लाई गई योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यदि ये योजनाएं छत्तीसगढ़ के हित में हों तो इन्हें बढ़ाएंगे।जशपुर को सुंदर बनाने के लिए क्या योजना है?मुख्यमंत्री ने कहा यहां पर पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं हैं। यहां ऐसे जंगल है कि भीतर सूरज की रौशनी नहीं पहुंच पाती, बहुत अच्छे जलप्रपात है। इसके लिए हमने कलेक्टर जशपुर को निर्देशित किया है कि जशपुर में पर्यटन संबंधित अन्य गतिविधियों के विकास के लिए रोडमैप तैयार करें। प्रदेश का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने यहां के सर्वांगीण विकास के लिए किया है। आज ही हमने राज्य योजना आयोग की बैठक ली है। इसमें हमने प्रदेश के संतुलित विकास के लिए योजनाएं बनाने का निर्णय लिया है। आदिवासी क्षेत्रों में हम आइटीआइ बढ़ाएंगे, यहां मत्स्यपालन बढ़ाएंगे। वनोपज संवर्धन के अवसर बढ़ाएंगे,खेलकूद को लेकर आपकी सोच क्या है?मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं। भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य करती है। हमारे यहां बहुत अच्छा स्टेडियम है। कल सौरव गांगुली आये थे, उन्होंने भी इसकी बहुत तारीफ की। पहाड़ी कोरवा तीरंदाजी बहुत अच्छा करते हैं। यहां आर्चरी एकेडमी बनाने की दिशा में काम करेंगे।उद्योग जगत के बारे में आपकी सोच क्या है?

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे यहां खनिज संसाधन बहुत हैं। इसके दोहन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक परिदृश्य को बेहतर करने की दिशा में काम करेंगे। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री की सोच है कि देश की अर्थव्यवस्था 2047 तक पांच ट्रिलियन तक हो जाए। इसके लिए छत्तीसगढ़ भी बहुत तेजी से काम करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here