Home Uncategorized बस्तर संभाग के जिलों में वज्रपात का यलो अलर्ट: अगले 5 दिनों...

बस्तर संभाग के जिलों में वज्रपात का यलो अलर्ट: अगले 5 दिनों तक होगी हल्की बारिश; रायपुर में बादल छाने से गर्मी से राहत मिलेगी

53
0

दक्षिण-पश्चिम मानसून बस्तर की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश के बस्तर संभाग के जिलों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया किया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

इस साल मानसून अपने तय समय से पहले छत्तीसगढ़ पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग के जिलों में बिजली गिरने के का यलो अलर्ट जारी किया है। आज रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here