पुलिस भर्ती : 6 हजार पद, हाईटेक तरीके से होगा चयन, सात लाख हैं उम्मीदवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में करीब छह हजार जवानों की भर्ती प्रक्रिया के लिए हाईटेक तरीके अपनाए जाएंगे। पुलिस जवानों की भर्ती में शारीरिक दक्षता की जांच से लेकर लिखित परीक्षा के दौरान भी तकनीक का सहारा लिया जाएगा। इन पदों के लिए करीब सात लाख उम्मीदवार हैं। कोशिश ये होगी की पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से हो सके। राज्य पुलिस मुख्यालय ने भर्ती की प्रक्रिया के लिए किसी ऐसी एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है, जिसके माध्यम से यह भर्ती हाईटेक तरीकों के इस्तेमाल के साथ हो सके। वजह ये भी है कि सात लाख दावेदारों की शारीरिक जांच पड़ताल के लिए हर दिन करीब एक हजार लोगों की जांच करना है। इस काम के लिए पुलिस मुख्यालय एजेंसी की मदद लेगा। इसके लिए टेंडर भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *