नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या : मुखबिरी का लगाया आरोप, पर्चा फेंककर ली हत्या की जिम्मेदारी 

 बीजापुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जब नक्सल उन्मूलन पर बड़ी बैठक लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे तभी नक्सलियों ने एक और ग्रामीण की जान ले ली। लगातार बढ़ते नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली बौखला गए हैं और निर्दोष ग्रामीणों को शिकार बना रहे है। बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण पर मुखबिरी करने का आरोप लगाकर गुरुवार को हत्या कर दी। घटना स्थल पर पर्चा फेंककर नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।  

दरअसल यह पूरी घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है। जहां के पुसनार गांव में रहने वाले लांचा पूनेम पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने गुरुवार को हत्या कर दी घटना स्थल पर पर्चा फेंककर नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *