छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से 7वीं मौत: कोरिया के बुजुर्ग ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, प्रदेश में 23 एक्टिव मरीज

सरगुजा/कोरिया/ छत्तीसगढ़ के कोरिया में स्वाइन फ्लू से 83 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। रायपुर में मरीज का इलाज चल रहा था। इसके बाद रविवार सुबह अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जिले में स्वाइन फ्लू से यह दूसरी और प्रदेश में 7वीं मौत है। दरअसल, कोरिया जिले के ग्राम कटोरा निवासी उमाशंकर सोनी (83) को 16 अगस्त को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रेफर के बाद उमाशंकर सोनी को रायपुर के एमएमआई नारायणा में भर्ती किया गया। यहां वे 17 अगस्त को H1N1 पॉजिटिव पाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *