धान खरीदी पर सियासत : केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा- कांग्रेस ने अपने राज में किसानों को परेशान किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के धान खरीदी का समय कम बताने को लेकर कहा कि,भाजपा किसान की सरकार है ,एक मुश्त धान खरीदने के बात कही थी। सरकार धान खरीद रही है, भूपेश बघेल को चिंता करने की बात नहीं है। कांग्रेस अपने कार्यकाल में किसानों को परेशान करते थे। 

दरअसल केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा कि, सरकार पूरा धान खरीद रही है।  भूपेश बघेल को चिंता करने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए लोगों के ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयानबाजी कर रहे है। प्रदेश की जनता ने उन्हें घर बैठा दिया। बघेल पाटन के विधायक बन कर रहे। 

500 स्मार्ट सिटी का विस्तार होगा 

सूरजपुर में हुई घटना को लेकर उन्होंने कहा कि, घटना पर कार्रवाई हो रही है. कोई भी अपराधी नहीं बचेगा। इसके अलावा छोटे शहरों के विकास को लेकर कहा कि, शहरी विकास मंत्रालय सभी शहरों की चिंता कर रही है। आने वाले समय में 500 स्मार्ट सिटी का विस्तार होने वाला है इसका प्रभाव भी देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *