सेंट्रल जेल में नशे का सामान पर बैरकों की तलाशी: बिलासपुर में चीफ जस्टिस को लेटर लिखकर शिकायत, निरीक्षण में SP-कलेक्टर को कुछ नहीं मिला

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सेंट्रल जेल में गैंगवार के बाद जेल में नशे का सामानों का रेट फिक्स होने का आरोप लगा है। दैनिक भास्कर डिजिटल में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को इसकी शिकायत करने की खबर प्रसारित होने के बाद जिला प्रशासन से लेकर जेल मुख्यालय तक हड़कंप मच गया है।

गुरुवार को कलेक्टर-एसपी सहित अफसरों ने जेल पहुंचकर औचक निरीक्षण करने का दावा भी किया। हालांकि, जांच के दौरान उन्हें कुछ नहीं मिला है। वहीं, अवैध वसूली के आरोपों पर जेल अधीक्षक से जानकारी मांगने का भी दावा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *