भाजपा का सदस्यता अभियान : सीएम सहित सारे मंत्री 10 हजार सदस्य बनाने में सफल, आधे विधायक अब भी लक्ष्य से दूर

रायपुर। प्रदेश भाजपा के सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी मंत्री दस हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो गए हैं। इसी के साथ करीब डेढ़ दर्जन विधायक भी लक्ष्य को पार करने में सफल हुए हैं, लेकिन अब भी 50 फीसदी से ज्यादा विधायक लक्ष्य से दूर हैं। इसी के साथ एकमात्र सांसद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ही 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर सके हैं, बाकी सांसद लक्ष्य से काफी दूर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने रायपुर प्रवास के दौरान इस मामले में नाराजगी भी जता चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *