भूपेश बघेल पर भड़के गृहमंत्री विजय शर्मा: कहा- बच्ची के नाम पर सियासी रोटी सेंकी; पूर्व सीएम ने नाबालिग का वीडियो किया था शेयर

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भड़क गए। भूपेश बघेल ने कवर्धा के लोहारीडीह गांव विवाद से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। बघेल की पोस्ट में एक नाबालिग बच्ची यह कहती दिखाई दे रही है कि उप मुख्यमंत्री और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के लोगों ने उसे धमकाया। इस पोस्ट को लेकर नाराज होते हुए विजय शर्मा ने कहा- बच्ची के नाम पर सियासी रोटी सेंकने का काम भूपेश बघेल ने किया है।

पोस्ट काे लेकर विजय शर्मा ने कहा कि भाई बच्चों का नाम कैसे लिया जा सकता हैं। मुझ पर धमकाने की बात कर रहे, मैंने व्यक्तिगत तौर पर परिवार की मदद की है। जाकर पूछ लें। मैं पांच बार गया हूं परिवार से मिलने। मैंने परिजनों से कहा है कि जो कहना है सार्वजनिक नहीं पुलिस को बताओ। क्योंकि विवाद ना हो। आज भूपेश बघेल जी ट्विटर हैंडल पर नाबालिग बच्ची का नाम ले रहे हैं, कल क्या होगा उसके साथ इसका भी ध्यान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *