गरियाबंद का एक अपर कलेक्टर सब पर भारी…लगातार शिकायत आंदोलन के बावजूद नहीं हो रही कार्यवाही

–आमजनमानस बड़े आंदोलन के मूड में

रायपुर/गरियाबंद। जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर के लगभग 3 साल के कार्यकाल में भ्रष्ट गतिविधियों,प्रताड़ना,सरकारी नौकरी के एवज में लाखों रुपए चपत लगाने, अनियमित कर्मचारियों के विभागीय भुगतान में लापरवाही,बिना टेंडर करोड़ों के काम अपने ठेकेदारों से सम्पादित करा भ्रष्टाचार के मामले में जिले के सभी ब्लॉक के पीड़ित, प्रभावित लोग एक रणनीति के तहत बड़े आंदोलन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

बता दें गरियाबंद में पदस्थ अपर कलेक्टर जो कि पूर्व में संयुक्त कलेक्टर के रूप में इस जिले में अपनी जोइनिंग ली उसके बाद अनेक विभागों में अधिकारियों के नहीं रहने पर प्रभार लिया। प्रभार में रहते हुए अनेक अनियमितताओं और लोगों को झांसे में लेकर धनशोधन कर वांछित काम नहीं होने से परेशान लोग आज दर दर भटक रहे हैं।

अब ये सारे पीड़ित प्रभावित लोग गरियाबंद में बैठक कर एक बड़े आंदोलन कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे साथ ही इनके कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की तथ्यात्मक जानकारी विभागीय अनुशासन समिति को भेज कार्यवाही/आंदोलन के मूड में नजर आ रहे हैं। सम्बंधित अधिकारी वर्तमान में भी जिले के एक विभाग से दो–दो बार गंभीर शिकायत के बावजूद कलेक्टर के स्थानांतरण करने के बावजूद प्रभार नहीं सौंप रहा है।

जिसके चलते विभाग और प्रभावित लोग जिला प्रशासन के स्थानांतरण आदेश के बावजूद अपनी हठधर्मिता और बेवजह सिफारिश से आक्रोश में है। ऐसे में अब किसी भी दिन विधिवत परमिशन के बाद सभी ब्लॉक एवं अन्य स्थानों के पीड़ित/प्रभावित लोग बड़े आंदोलन के लिए बाध्य नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *