मेले में विविध आयोजन के साथ उत्सव सा माहौल

मुंगेली। व्यापार मेला के दूसरे दिन अपने छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति को लेकर बच्चों को थीम दिया गया था । नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य ने लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया । जूनियर वर्ग के बच्चों ने तो अपने अद्भुत नृत्य से कमाल ही कर दिया ।

छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मन मोह लिया । छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य पर बच्चों के द्वारा सुआ नृत्य, कर्मा नृत्य, आदिवासी नृत्य, पंथी नृत्य, जसगीत गीत पर नृत्य, भोजली जैसे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व को बच्चों के द्वारा बहुत ही सम्मोहक रुप में प्रस्तुत किया गया निर्णायकों के लिए विजेता का चयन करना कठिन चुनौती रहा ।

विद्यालयीन बच्चों की अच्छी प्रतिभागिता होने के कारण पालकों शिक्षकों और विद्यार्थियों की भारी भीड़ रही । मेला स्थल को देखें तो झूले और फूड-जोन में लोग जम रहे । कश्मीरी गलीचे, ऊनी कपड़े और साड़ियां महिलाओं को अपनी ओर आकृष्ट कर रहे हैं । वही बच्चे झूले और सुंदर खिलौने देख कर आनंदित होते रहे । मुंगेली व्यापार मेला में शहर ही नहीं अपितु ग्रामीण अंचल के लोग यहां घूमने और खरीदारी करने आते हैं । स्टार्स आफ टुमारो की टीम का यह आयोजन दसवें वर्ष नये स्वरूप में देखा जा सकता है ।

इस आयोजन के प्रति नगर के लोगों का अपार सहयोग भी मिल रहा है । रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सतपाल मक्कड़ और अनुराग सिंह ने किया । रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में इसके पूर्व मुंगेली व्यापार मेला के दूसरे दिन दोपहर 2:00 बजे मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

जिसमें कुमारी साक्षी चौहान प्रथम, आरती गुप्ता द्वितीय एवं रिया कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सुश्री हरलीन कौर, कुमारी खुशी बलेचा और कुमारी वर्षा देवांगन रहीं । मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता की तैयारी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के सहप्रभारी आशीष सोनी और सूरज मंगलानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

मुंगेली व्यापार मेला के तीसरे दिन दोपहर 2:00 से फूलों की रंगोली सजाओ प्रतियोगिता और मंच संचालन कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया हुआ । दोनो प्रतियोगिता में अब तक 30 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कर लिया है । वही सायं मंचीय कार्यक्रम में देशभक्ति थीम को लेकर सीनियर वर्ग का समूह नृत्य संपन्न होगा । विजेता टीम को सम्मान राशि और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । 

व्यापार मेला को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, मुकेश पांडेय, वासु पांडेय, रवि साहू, धीरज जैन, आशीष सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल साहू, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ जुटे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *