मुंगेली। दारू,सिक्के और थाली में पानी रख सिक्का घुमाने के टोटके बताकर आसपास के कुछ फर्जी,ढोंगी बैगाओ का गिरोह मुंगेली शहरी क्षेत्र में झांसे में लेने घूम रहा है हालांकि पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्यवाही के लिए सतर्क है ।
बता दें संपत्ति लालच,गृह क्लेश के नाम पर कुछ फर्जी बैगा अपने अपने संपर्क से रविवार या अवकाश दिन आसपास से मुंगेली जिले मंडराते है और कुछ भोले भाले लोग इनके लंपट में आकर अपने को और मुसीबत में डाल बैठते है।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन समय समय पर ऐसे संदिग्ध लोगों से सतर्क रहने की अपील भी करता है। ये झांसेबाज दारू की बोतल लेकर थाली में पानी भरकर सिक्के को पानी में चलाने के टोटके से अपने जाल में लेकर तंत्र मंत्र का ढकोसला दिखाकर लूटने की साजिश करते है। पुलिस प्रशासन की अपील है ऐसे संदिग्ध लोग कहीं भी दिखे तब तत्काल आसपास के थाने में संपर्क कर सूचित करें।