मुंगेली में जिला प्रशासन के कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं तेज, वरिष्ठ विधायक ने संस्थाओं से उनकी उपलब्धियां पूछी
मुंगेली। गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही एक संस्था के साथ कथित तौर पर अपेक्षित सम्मानजनक व्यवहार नहीं होने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में संस्था को बाकायदा आमंत्रित किए जाने के बावजूद उसे सम्मान अथवा उचित स्थान नहीं दिए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले द्वारा स्वयं विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों और उनकी उपलब्धियों का उल्लेख ना करते हुए उन संस्थाओं के बारे में पूछताछ करना शुरू कर दिया। इसके बाद आमंत्रित अनेक संस्थाओं को कार्यक्रम में अपेक्षित सम्मान नहीं मिलने की बात सामने आने के बाद आयोजन की व्यवस्था और प्रोटोकॉल को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
मौके पर मौजूद लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। वहीं, जिला प्रशासन के इस आयोजन से जुड़े मामले की स्थानीय स्तर पर जगह-जगह निंदा किए जाने की बात भी सामने आ रही है।
लोगों का कहना है कि किसी संस्था को सम्मान नहीं मिलना एक अलग विषय हो सकता है, लेकिन किसी संस्था को बाकायदा आमंत्रित कर कार्यक्रम में बुलाने के बाद उसे अपेक्षित सम्मान नहीं दिया जाना निश्चित रूप से गंभीर विषय है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं और संगठनों के सम्मान को लेकर प्रशासनिक कार्यक्रमों में संवेदनशीलता बरते जाने की आवश्यकता बताई जा रही है।
हालांकि, इस पूरे मामले में जिला प्रशासन अथवा संबंधित संस्था का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।