विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में मिली महत्वपूर्ण स्वीकृति
सड़क, नाली, विद्युतीकरण और व्यावसायिक अधोसंरचना के विकास को मिलेगा नया विस्तार
बिलासपुर, 08 अक्टूबर 2026।
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में शहरी विकास को नई गति मिली है। बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक-07 के लिए कुल ₹18 करोड़ 96 लाख 8 हजार रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस स्वीकृति से क्षेत्र में सड़क, नाली, विद्युतीकरण एवं व्यावसायिक अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर आवागमन, सुगम जल निकासी और उन्नत शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
जोन-07 में ₹18.96 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत जोन-07 के लिए निम्नलिखित प्रमुख कार्यों को स्वीकृति मिली है—
1. खमतराई रोड पर सड़क एवं नाली निर्माण कार्य — ₹4 करोड़ 58 लाख 39 हजार रुपये।
2. माता करमा चौक से मोपका बायपास तक सड़क, नाली एवं विद्युतीकरण कार्य — ₹9 करोड़ 38 लाख 44 हजार रुपये।
3. चाटीडीह में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण — ₹4 करोड़ 99 लाख 25 हजार रुपये।
जोन-07 के लिए कुल स्वीकृत राशि — ₹18 करोड़ 96 लाख 8 हजार रुपये।
इनमें माता करमा चौक से मोपका बायपास तक सड़क, नाली एवं विद्युतीकरण के लिए स्वीकृत ₹9 करोड़ 38 लाख 44 हजार रुपये का कार्य विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इससे क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने तथा जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

वहीं, खमतराई रोड पर सड़क एवं नाली निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। चाटीडीह में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण से व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र में व्यापार के लिए बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी।
बेलतरा के शहरी विकास को मिल रही निरंतर गति
विधायक श्री सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाकों में विकास कार्यों को लगातार स्वीकृति मिल रही है। इसी क्रम में जोन-07 के लिए ₹18.96 करोड़ की स्वीकृति क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
नगर पालिक निगम बिलासपुर के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत कुल ₹38 करोड़ 23 लाख 82 हजार रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। इसमें जोन-07 के लिए ₹18 करोड़ 96 लाख 8 हजार रुपये तथा जोन-08 के लिए ₹3 करोड़ 90 लाख 98 हजार रुपये के कार्य शामिल हैं।
यह स्वीकृति शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक सुशांत शुक्ला ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, “बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाकों में विकास कार्यों को गति देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जोन-07 के लिए ₹18.96 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के सहयोग, मार्गदर्शन और सकारात्मक पहल से बेलतरा की विकास संबंधी आवश्यकताओं को लगातार प्राथमिकता मिल रही है।”
श्री शुक्ला ने आगे कहा, “सड़क, नाली, विद्युतीकरण और व्यावसायिक अधोसंरचना से जुड़े ये कार्य आम नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमारा संकल्प बेलतरा को आधुनिक, सुविधायुक्त और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाना है। इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं और नागरिकों की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।”
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर शहरी वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।