छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें 2021 और 2022 बैच के कई पुलिस अधिकारी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार, अमन कुमार झा को एसआईए (SIA) का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि अजय कुमार को एसआईबी (SIB) के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

