मस्तूरी: मस्तूरी क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर जोधरा चौक के पास स्थित कपड़ा दुकान जेसवानी क्लॉथ स्टोर में बीती रात दो बजे के आसपास भीषण आग लग गयी।
मिली जानकारी के अनुसार लगभग दो बजे के आसपास जब आग की लपटें काफी भयंकर रूप धारण कर ली थी तब लोगो को इस बारे में पता चला की की कपड़े की दुकान में आग लग गया।
आग इतनी भयंकर थी कि तीन फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने से कपड़ा व्यापारी का लाखो का माल जलकर खाख हो गया है । आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।