लोरमी में आज माता का भव्य जगराता, ‘पंखिड़ा ओ पंखिड़ा’ के गायक पंडित राजेश मिश्रा देंगे भजनों की प्रस्तुति

लोरमी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर लोरमी में आज रविवार, 18 अक्टूबर को माता के भव्य जगराते का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित राजेश मिश्रा जी, ‘पंखिड़ा ओ पंखिड़ा’ के लिए प्रसिद्ध, अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, जगराते का आयोजन शाम 7 बजे से मानस मंच, लोरमी में होगा। कार्यक्रम में मुंबई म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

यह धार्मिक कार्यक्रम मां जगतजननी दुर्गोत्सव समिति, थाना ग्राउंड लोरमी की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *