मुंगेली की पत्रकारिता का एक स्तंभ ढहा…लंबी बीमारी के बाद वरिष्ठ पत्रकार सुनील नार्गव का निधन, अंतिम संस्कार आज

मुंगेली। जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुनील नार्गव का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र और पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

2000 के दशक से नई दुनिया के लिए लिखते रहे मूल रूप से नेवासपुर के गांव निवासी सुनील नार्गव के पिता पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थे। सुनील नार्गव 2000 के दशक में नई दुनिया अखबार के लिए लिखते रहते थे। ग्रामीण पत्रकारिता में उनकी अलग पहचान थी।

इसके अलावा अनेक मूलभुत समस्याओं एवं क्षेत्र की कई समस्याओं को उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया और कई विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने में योगदान दिया। पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता आसपास के कई इलाकों में मिसाल मानी जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *