घर के सामने से अचानक लापता हुआ ढाई साल का बच्चा,पुलिस ने बच्चे की खोजबीन की शुरू…..

विवेक टंडन की रिपोर्ट

जांजगीर-चाम्पा: मालखरौदा के बड़े सीपत गांव में आज दोपहर 2 बजे घर के सामने से ढाई साल का बच्चा अचानक लापता हो गया है। सूचना के बाद पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है।


बड़े सीपत गांव निवासी अक्षय साहू ने बताया कि उनका ढाई साल का बेटा आयुष, खेलने के लिए घर से बाहर निकला था। यहां से बच्चा अचानक लापता हो गया।कुछ देर बाद परिजन ने बच्चे को ढूंढा तो बच्चा नहीं मिला परिजन और ग्रामीणों ने आसपास और रिश्तेदारों में पता किया, लेकिन मासूम आयुष का पता नहीं चला।इसके बाद पुलिस को दी गई है।

इधर, मालखरौदा थाने के टीआई विनोद मंडावी ने बताया कि दोपहर में बच्चे के लापता होने की सूचना मिली है, जिसके बाद बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी गई है।फिलहाल, 7 घण्टे से ज़्यादा का समय निकल गया है उसके बाद भी मासूम आयुष का कुछ पता नहीं चला है, जिसके बाद परिजन परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *