
मुंगेली। आज सुबह मुंगेली में उस समय हंगामा मच गया जब जिला प्रशासन,नगर पालिका अमला व पुलिस की टीम अतिक्रमण दल रामानुज गेट से सदर बाजार,गोल बाजार पहुँचा। उसके बाद 6 जेसीबी मशीनों से लगभग 50 लोगो की प्रशासनिक टीम ने सड़क के अगल बगल दुकानों के सामने नालियों के पाटो को तोड़ा जा रहा है। दरअसल ये अतिक्रमण हटाकर मुंगेली नगर पालिका परिषद की पाटो के नीचे नालियों में जाली और सड़क के अगले बगल चेकर टाइल्स से समतलीकरण करने की योजना बताई जा रही हैं। हालांकि ये कोशिश पूर्व में भी कई बार हुआ मगर तोड़फोड़ की कार्यवाही में कुछ प्रभावशाली दखल के बाद रुक जाता रहा है।
हटाये जा रहे अतिक्रमण
शहर के रामानुज गेट से प्रारंभ हुए इस तोड़फोड़ में नगरपालिका, राजस्व व पुलिस महकमे ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करते हुए अनेक दुकानों के टीन सेड एवं नालियों पर दासा(पाटा) बिछाकर बनाई पट्टियो को जमींदोज कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक टीम अभी पूरे शहर भीतर हर सुबह स्वयं मौजूद रहकर बालानी चौक,बड़ा बाजार,मल्हापारा सभी तरफ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेगी साथ ही नगर पालिका परिषद द्वारा प्रस्तावित नालियों में जाली लगवाने सहित चेकर टाइल्स लगवाने के काम भी शुरू किए जाएंगे।
ज्ञात हो दुकानदारों द्वारा टीन सेट लगा कर प्रदर्शन हेतु सामग्री दुकान के बाहर तक रखने एवं उसके आगे दोपहिया वाहनों की अवैध रूप वाहन पार्किंग के कारण यातायात में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। सर्वाधिक दिक्कत का सामना पूरे शहर भीतर गोल बाजार,बालानी चौक ,मल्हापारा वाले मार्ग पर से गुजरने वाले राहगीरों को करना पड़ता था इसी के चलते नगर पालिका प्रशासन अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में नगरपालिका के अमले ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ टीन शेड हटाए, बल्कि नालियों पर वनाये गए पाटा को भी जमींदोज कर दिया।
दुकानदारों के विरोध का करना पड़ा सामना
कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण हटाने गए नगर पालिका के अमले को दुकानदारों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा दुकानदारों का कहना था विगत 2 वर्षों से कोरोना काल मे लॉकडाउन के कारण व्यापारी पहले से ही आर्थिक समस्या से गुजर रहे हैं ऐसे में वैवाहिक सीजन मैं व्यापार के पटरी पर आने के पहले ही नगर पालिका की कार्यवाही पानी फेर रही है।
“अतिक्रमण हटाने का उद्देश नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है जिसके लिए नगर पालिका शीघ्र ही नाली पर चेंबर एवं पाथवे बनाने का कार्य प्रारंभ कर रही है”।
हेमेंद्र गोस्वामी, अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद
मुंगेली