बिलासपुर:बिलासपुर नगर निगम के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए अभिनेता अखिलेश पांडे को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है अभिनेता अखिलेश पांडे सदैव ही अच्छे सामाजिक कार्य करते रहते हैं और इससे पहले वह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के भी ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं और उस समय उन्होंने बिलासपुर के नाम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
एक बार फिर बिलासपुर नगर निगम के द्वारा उन्हें स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है अब देखना यह है कि अखिलेश अपने इस दायित्व का निर्वहन किस रचनात्मक तरीके से करते हैं क्योंकि वह हमेशा ही अपनी रचनात्मक सोच के लिए जाने जाते हैं और हमेशा कार्यों को अच्छे तरीके से करते हैं ।
