एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बनीं बिलासपुर की बहू, शहर के विक्की जैन बंधा पवित्र रिश्ता, कंगना, एकता कपूर के साथ कई सेलिब्रिटीज हुए शामिल

बिलासपुर। टेलीविजन व बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और बिलासपुर के कारोबारी विक्की जैन मंगलवार को शादी के पवित्र रिश्ते में बंध गए। इस मौके पर बिलासपुर से पहुंचे विक्की के रिश्तेदारों, जान—पहचान वालों व अन्य गणमान्य लोगों के साथ ही अंकिता के परिचित, रिश्तेदार तो थे ही कई सेलिब्रिटीज ने भी शिरकत की और ​शुभ विवाह के साक्षी बने। इसमें कंगना रनोट, एकता कपूर के साथ ही कई टीवी कलाकार शामिल हैं।

बता दें कि टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लाइम लाइट में आई और बागी 3 व मणिकर्णिका जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का विवाह आज बिलासपुर शहर के कारोबारी विक्की जैन के साथ संपन्न हुआ। विक्की के पिता विनोद जैन शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान त्रिवेणी डेंटल कालेज के संचालक हैं। दोनों की लव लाइफ की बात करें तो वे करीब तीन साल से रिश्ते में रहे हैं। वर्ष 2018 में विक्की और अंकिता के डेट की उड़ती खबरें आने लगी थीं। रिलेशन के बारे में पहली बार जानकारी तब हुई जब अंकिता ने वर्ष 2019 में विक्की के साथ वाली फोटो सोशल मीडिया में शेयर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *