Home छत्तीसगढ़ एडिशनल जज दीपक तिवारी बने हाई कोर्ट के स्थायी जज

एडिशनल जज दीपक तिवारी बने हाई कोर्ट के स्थायी जज

109
0

बिलासपुर। न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी, एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली से जारी कर दी गयी है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई जायेगी। मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट डाल नम्बर 1 में दिनांक 31.07.2023 सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी साहब की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गयी थी।

चीफ़ जस्टिस श्री रमेश सिन्हा ने किया आवासीय कॉलोनियों का निरीक्षण,निवासरत परिवारजनों की सुनी समस्याएं

छत्तीसगढ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा साहब ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय आवासीय परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने एफ,जी, एच और आई टाइप के आवास कॉलोनियों का निरीक्षण करते हुए कॉलोनी में निवासरत अधिकारियों व कर्मचारियों से उनकी समस्याएँ जानी। उन्होंने वहां चल रहे नए आवास भवनों के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। नवीन निर्माणों की गुणवत्ता तथा पुराने आवासों की उचित मरम्मत इत्यादि के संबंध में रजिस्टी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। औचक निरीक्षण में उनके साथ रजिस्टार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा, एडिशनल रजिस्टार अवध किशोर, एडिशनल रजिस्टार कम पीपीएस एम. बी. एल.एन सुब्रमन्यम तथा कोर्ट ऑफिसर भी एक के. बिसेन भी साथ थे।

ज्ञात हो कि मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आये हुये मात्र 3 माह ही व्यतीत हुये हैं।उक्त तीन माह के कार्यकाल में ही उन्होंने अनेक जिला न्यायालयों व केन्द्रीय जेल, बिलासपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here