नई दिल्ली। वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर गुरुवार को पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हो गया। इसमें सवार 2 पायलटों और चालक दल के 3 सदस्यों को बचा लिया गया है।
दुर्घटना उस समय हुई, जब हेलीकॉप्टर को मेंटेनेंस के लिए उड़ाया जा रहा था। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए जा सकते हैं। इस दुर्घटना को पूरा विवरण अभी नहीं मिल पाया है।