बिलासपुर प्राईम क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षु आकाश खन्ना का अंडर 23 बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट टीम में चयन

बिलासपुर प्राईम क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षु आकाश खन्ना का क्रिकेट संघ बिलासपुर की अंडर -23 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता हेतू (2022- 23) चयन हुआ है । इस अवसर पर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय अमर अग्रवाल जी ने आकाश खन्ना को क्रिकेट बैट देकर सम्मानित किया । आकाश खन्ना लैग स्पिनर आलराउंडर हैं व ट्रायल में 9 विकेट लेकर तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे। इस अवसर पर बिलासपुर प्राईम क्रिकेट एकेडमी के सचिव व कोच सन्नी दुआ व अध्यक्षा श्रीमती अंजुल दुआ भी साथ में थे। सन्नी दुआ ने बताया कि इस समय हमारी एकेडमी की दो शाखाये चल रही है एक तोरबा बंगाली समाज स्कूल व दूसरी डी एल एस पी जी कालेज अशोक नगर में जिसमें रात्रि क्रिकेट प्रशिक्षण की ब्यवस्था भी है।


अंजुल दुआ ने कहा की बिलासपुर क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ट्रायल के हर वर्ग में हमारी एकेडमी के प्रशिक्षु भाग लेते हैं। मैं चाहती हूँ कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे हमारी एकेडमी से ट्रायल में भाग ले और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करे। बिलासपुर के बच्चे बिलासपुर का नाम रोशन कर रहे हैं। श्री अमर अग्रवाल जी ने आकाश खन्ना को बधाई देते हुए कहा कि परिश्रम से अपने लक्ष्य को हासिल करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *