बिलासपुर: अटल बिहारी बाजपाई यूनिवर्सिटी से संबंधित सभी महाविद्यालयों की प्रायोगिक परीक्षाएं ऑनलाइन की जाएगी इस संबंध में यूनिवर्सिटी द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि 21 जनवरी 2022 से 27 जनवरी 2022 तक सभी आंतरिक व प्रायोगिक परीक्षाएं ऑनलाइन / ब्लाइंडेड मोड पर की जाए व उनके मार्क्स विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड किया जाए। मार्क्स की ऑनलाइन अपलोडिंग 5 फरवरी तक की जा सकती है।
साथ ही साथ विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फॉर्म व नामांकन की तिथि को भी आगे बढ़ा दिया गया है अब विद्यार्थी 31 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं इस बाबत भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आदेश जारी किया है काफी समय से छात्रसंघ संगठनों द्वारा द्वारा यह कहा जा रहा था कोविड-19 बढ़ते संक्रमण के कारण बहुत से विद्यार्थी अपने परीक्षा फॉर्म समय पर जमा नहीं कर पाए थे। अतिरिक्त फीस के साथ 31 जनवरी तक प्रवेश फॉर्म जमा हो सकते हैं। विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा इस संबंध में परीक्षा नियंत्रण को आवेदन भी सौंपा गया था अब इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया हैं।

