दिल्ली:इंडिया गेट पर जल रही ‘अमर जवान ज्योति’ का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय होगा। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर अमर जवान ज्योति का एक हिस्सा नैशनल वॉर मेमोरियल ले जाया जाएगा।
3.30 बजे दोनों लौ का विलय समारोह होगा। दोनों स्मारकों के बीच की दूरी बमुश्किल आधा किलोमीटर है। करीब तीन साल पहले, 25 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नैशनल वॉर मेमोरियल का उद्घाटन किया था। यहां 25,942 सैनिकों के नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखे गए हैं।
