आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 143 में आंगन मिलन उत्सव, बच्चों के लिए हुआ न्योता भोज

बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-143 कतिया पारा सेक्टर में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद रंगा नादम की धर्मपत्नी शालिनी एवं समाजसेवी असितपाल सिंह जुनेजा, सेक्टर सुपरवाइजर वीणा वर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता शुक्ला एवं अन्य सहयोगी कार्यकर्ताओं , सहायिकाओं ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को सम्मानित किया गया।

आंगनबाड़ी केंद्र में न्योता भोज का आयोजन कराया गया। साथ ही बच्चों के लिए खिलौने भी दान किए गए। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती माताओं का स्वागत किया गया। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, दालों और हरी सब्जियों का प्रदर्शन कर परिवारों को संतुलित भोजन के बारे में बताया गया। सुपोषित थाली के माध्यम से महिलाओं ने जाना कि रोजमर्रा के भोजन में विविध खाद्य पदार्थ शामिल कर माताओं और बच्चों का पोषण कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रमों में बच्चों के अभिभावकों ने भी भाग लिया और पोषण तथा मातृ स्वास्थ्य से जुड़े अनुभव साझा किए।

महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभार्थियों ने बताया कि योजनाओं से मिली सहायता से वे अपनी और अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से परिवारों और समुदाय को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ते हुए बच्चों के पोषण को साझा जिम्मेदारी बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ का संदेश देते हुए अतिथियों ने ‘एक आंगनबाड़ी-एक मुनगा पेड़’ थीम के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा का पौधा रोपा।

इस विशेष कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों, अभिभावकों सहित बच्चों की विशेष उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *