मुंगेली की अनिका पाठक माही ने नृत्य प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

मुंगेली। रायपुर में संगीत कला अकादमी रायपुर द्वारा आयोजित “नटरंग नृत्य कला प्रतियोगिता” में मुंगेली की प्रतिभाशाली नृत्यांगना अनिका पाठक (माही) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से न केवल नगर बल्कि पूरे जिले एवं पाठक परिवार का नाम गौरवान्वित हुआ है।

गौरतलब है कि माही ने इससे पूर्व भी गत वर्ष रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। लगातार मिल रही सफलताएं उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाती हैं।

अनिका पाठक माही, पंडित सतीश पाठक की सुपुत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील पाठक की भतीजी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *