दुर्ग में स्वाइन फ्लू से एक और मौत: 23 एक्टिव केस मिले, 13 मरीजों का इलाज जारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के आंकड़े बढ़ते जा रहे है। इसी बीच दुर्ग जिले से एक और मामला सामने आया है। जहां पर स्वाइन फ्लू से शनिवार को एक मौत हो गई है। जिले में अब तक कुल 23 मरीज मिले है। जिनमें 13 मरीजों का इलाज  रायपुर और दुर्ग के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। फ्लू से ग्रसित तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ चुके है। जिले में अब तक कुल 23 एक्टिव केस है। जिनमे से 13 मरीजों का इलाज जारी है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है की स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करे।

घर बैठे हो रहा स्वाइन फ्लू 

वहीं रायपुर जिले में मिलने वाले संक्रमण के मामले में 90 फीसदी की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, वे घर बैठे अथवा अपने नियमित कार्यों के दौरान ही बीमार हुए हैं। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू का आंकड़ा 65 तक पहुंच गया है और राज्य में ढाई सौ के करीब मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें दर्जनभर मौत भी हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक वातावरण में नमी की मात्रा बनी रहेगी, तब तक इसका खतरा बना रहेगा। माना जा रहा है कि महीनेभर बाद ही वातावरण में ठंडकता लौटेगी और स्वाइन फ्लू का खतरा कम होने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *