बेलतरा। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का जन्मदिन पूरे विधानसभा क्षेत्र में उत्साह, सेवा भाव और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों द्वारा आयुर्वेदिक अस्पताल में 51 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। वहीं अशोक नगर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नूतन चौक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा विधायक श्री शुक्ला को लड्डुओं से तौलकर अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, भैयालाल रजवाड़े, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू तथा महापौर पूजा विधानी सहित हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदेशभर से भी लोगों ने संदेशों और फोन के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जन्मदिन की शुरुआत विधायक श्री शुक्ला ने धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने महामाया मंदिर, हनुमान मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जाना समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने रक्तदान और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को प्रेरणादायी बताते हुए सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बेलतरा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा विजय शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने फोन पर शुभकामनाएं दीं।

