सेवा ज्योति यात्रा एवं पीएम मोदी के संबोधन की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक

मुंगेली। अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन के सीधे प्रसारण की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का प्रमुख आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण, मुंगेली में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।
बैठक में विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश पाठक एवं गिरीश शुक्ला, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की गई।
बैठक में सेवा ज्योति यात्रा एवं प्रधानमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिले के सभी 11 मंडल अध्यक्षों, भाजपा युवा मोर्चा एवं अन्य मोर्चों के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक सहभागिता एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पथरिया चित्ररेखा जांगड़े, देवचरण भास्कर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं मुंगेली ग्रामीण मंडल प्रभारी सुनील पाठक, जिला उपाध्यक्ष एवं सरगांव मंडल प्रभारी हरिशंकर वर्मा, जरहागांव मंडल प्रभारी मोहन भोजवानी, मुंगेली नगर मंडल प्रभारी पवन पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष एवं सेतगंगा मंडल प्रभारी सोम वैष्णव, जिला भाजपा प्रवक्ता मिट्ठूलाल यादव, जिला कार्यालय मंत्री कोटुमल दादवानी, शैलेन्द्र तिवारी, जिला मंत्री पायल विश्वकर्मा, सरगांव मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, पथरिया मंडल अध्यक्ष संजय राजपूत, मन्नूलाल श्रीवास्तव, जीवन पटेल, यश गुप्ता, पवन मिश्रा, घनश्याम यादव सहित युवा मोर्चा के जिला महामंत्री द्वय एवं भाजपा तथा युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *