छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। यह दुर्घटना झांसी-ललितपुर मार्ग पर उस समय हुई, जब वे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम में दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे थे।
हादसे में उन्हें कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।