Home छत्तीसगढ़ अब नहीं चलेगी भाजपा की सौदेबाजी- लेखनी सोनू चंद्राकर

अब नहीं चलेगी भाजपा की सौदेबाजी- लेखनी सोनू चंद्राकर

577
0

कर्नाटक के नतीजों से मुंगेली में जश्‍न का माहौल

मुंगेली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों /नतीजों के मुताबिक वहां पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कर्नाटक में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में भी पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही कर्नाटक की चुनावी तस्‍वीर साफ हुई, कांग्रेसियों ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया।

कर्नाटक के नतीजों से छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस में जश्‍न का माहौल है मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर ने कहा कि- अब नहीं चलेगी भाजपा की सौदेबाजी। लेखनी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में भी जनता 2018 के बाद दुबारा कांग्रेस को भारी बहुमत देगी।

मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर के पास बड़ी संख्‍या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए कर्नाटक की जीत का जश्‍न मनाया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथ में बजरंगबली की तस्‍वीर भी लिए नजर आए।

गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने ‘बजरंगबली’ को मुद्दा बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उसका यह दांव काम नहीं आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here