आसाराम बापू के आश्रम में बॉयलर में जोरदार विस्फोट 1 की मौत 4 घायल

    141
    0

    मध्यप्रदेश: छिंदवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। आसाराम बापू के आश्रम में खाना बनाने के दौरान बॉयलर में जोरदार विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

    विस्फोट के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। धमाका इतना जोरदार था कि दीवार में छेद हो गई है। ईंटें बिखर गई हैं। पुलिस प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। हादसे की जांच कर रही है। वहीं मीडिया को अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, जिससे गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

    आसाराम आश्रम की संचालक दर्शना ने कहा कि सुबह बॉयलर ब्लास्ट हुआ है। इसमें 4 महिलाएं घायल हुई हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि बॉयलर खराब है, जिसे बनाने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया था। मैकेनिक ही बॉयलर का रिपेयरिंग कर रहा था, इसी दौरान विस्फोट हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    एडिशनल एसपी संजीव सिंग ने बताया कि परासिया रोड पर आसाराम का आश्रम है। इसमें करीब 300 बच्चे पढ़ते हैं। खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। इसमें अहमदाबाद से आए एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 4 महिलाएं भी घायल हैं। फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here