मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में डयूटी के लिए जा रहे जवानों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर

बिलासपुर : जांजगीर में शुक्रवार सुबह पुलिस जवानों से भरी बस को शिवरीनारयण क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं । इनमें 8 महिला सिपाही शामिल हैं। सभी को बिर्रा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद अब शिवरीनारायण अस्पताल ले जाया गया है ।

सभी जवान मालखरौदा के मोहतरा गांव में होने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए जा रहे थे, जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से 45 जवानों को लेकर बस जांजगीर जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 7.30 बजे शिवरीनारायण क्षेत्र के कनस्दा गांव क्षेत्र में हुई है। बताया गया है कि ड्राइवर को झपकी लगने के कारण उक्त दुर्घटना घटित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *