राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान, 21 जुलाई को मतगणना
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर EC की ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होगा. वहीं, 21 जुलाई को मतगणना होगी.
राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी
राष्ट्रपति चुनाव में 4809 वोट डाले जाएंगे
कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा
वोट देने के लिए 1,2,3 लिखकर पसंद बतानी होगी
पहली पसंद नहीं देने पर वोट रद्द हो जाएगा
राजनीतिक दल कोई व्हिप जारी नहीं कर सकते
वोटिंग के लिए विशेष इंक वाला पेन मुहैया कराएगा EC
दिल्ली में होगी वोटों की गिनती
बता दें, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है. इससे पहले देश का अगला और 15वां राष्ट्रपति चुन लिया जाएगा. पिछले 45 साल से इसी तारीख को निर्वाचित राष्ट्रपति कार्यभार संभालते रहे हैं. पिछली बार 17 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे.