Breaking- SECL के राजस्व निरीक्षक ने किया सुसाइड, 2 दिन पहले ही अस्पताल से हुए थे डिस्चार्ज, सुसाइड नोट में लिखी ये बड़ी बात…

बिलासपुर:बिलासपुर में एसईसीएल के राजस्व निरीक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। किसी का कोई दोष नहीं है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार श्यामलाल पनिका पिता रन्नीलाल (59 साल) चिरमिरी स्थित एसईसीएल में राजस्व निरीक्षक के पद पदस्थ थे। बीते कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसकी वजह से उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे 4 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुए और उन्हें 14 मार्च को डिस्चार्ज किया गया। वे हार्ट के पेशेंट थे और शुगर, ब्लड प्रेशर भी था।

श्यामलाल ने सरकंडा के विजयापुरम कॉलोनी में भी मकान खरीदा था। जहां रहकर उनका बेटा आशीष पढ़ाई कर रहा है। यहां रहकर उनके श्यामलाल अपना इलाज करा रहे थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वे कॉलोनी में ही थे। सुबह आशीष कुछ सामान खरीदी करने के लिए बाहर निकला था।

वापस आने पर देखा कि उसके पिता फंदे पर लटक रहे थे और उनकी मौत हो गई है। उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जांच के लिए पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इधर, इस घटना के बाद आशीष ने पुलिस को बताया कि उसके पापा अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद ठीक थे। सामान्य बातचीत कर रहे थे। वे आत्महत्या कर लेंगे इसका बिल्कुल आभास नहीं था। मुझे पता होता तो मैं उन्हें अकेले छोड़कर कभी नहीं जाता।

आशीष ने इस घटना की जानकारी अपने परिवारवालों को भी दी। खबर मिलते ही परिजन चिरमिरी से बिलासपुर आने के लिए निकल गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *