बालोद: डौंडी में पदस्थ आरईएस विभाग के सब इंजीनियर लोकेश वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक ने डौंडी नगर से लगे सल्हाईटोला हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर में फांसी लगाई है।
घटना के सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही लोकेश को जनपद पंचायत डौंडी से बालोद जिला मुख्यालय स्थित आरईएस विभाग में अटैच किया गया था। अटैच होने के बाद से वे मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।
फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया हैश् डौंडी पुलिस मामले को जांच में लिया है।