Breaking- उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा,समाजवादी पार्टी में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वो बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपते हुए लिखा, ”माननीय राज्यपाल जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *