मुंगेली/ हम सभी हर साल अपने भाई -बहन के साथ रक्षाबंधन मानते है लेकिन हमारे देश के सैनिको को ज्यादातर त्यौहार अपने परिवार के साथ मनाने का मौका नहीं मिलता इसी भावना को लेकर हमारे वीर सैनिकों के लिए 470 नग रक्षा सूत्र(राखी) विकास खंड शिक्षा अधिकारी डॉ प्रतिभा मंडलोई व सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप दिवाकर को सौंपा गया पी एम श्री सेजेस दाऊपारा अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में उच्च अधिकारी के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ आई पी यादव व सी ए सी नेमीचंद भास्कर के मार्गदर्शन में बच्चों के द्वारा वीर सैनिकों के लिए रक्षासूत्र तैयार किया गया है विभाग के माध्यम से उच्च कार्यालय को भेजकर वीर सैनिकों तक रक्षा सूत्र पहुंचाया जाएगा, रक्षा सूत्र तैयार करने वाले स्कूलों में पी एम श्री सेजेस दाऊपारा,मिडिल स्कूल पालचुवा, रामगढ़, प्राथमिक शाला नुनियाकछार,पीपरपारा,खैरवार, रामगढ़, आश्रम रामगढ़, सुरीघाट, इग्नाइट स्कूल के बच्चों के द्वारा रक्षा सूत्र तैयार किया गया।